निर्मला सीतारमण के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

निर्मला सीतारमण के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के भूटान जाने वाले विमान को गुरुवार दोपहर खराब मौसम की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। भारी बारिश और वायुमंडल में कम दबाव के चलते सुरक्षा कारणों से विमान को सिलिगुड़ी के बागडोगरा एयरपोर्ट पर उतारा गया। सीतारमण को गुरुवार को भूटान पहुंचना था, लेकिन मौसम बिगड़ने के कारण अब वह रात सिलिगुड़ी में रुकेंगी। मौसम में सुधार होने पर वह शुक्रवार को भूटान के लिए रवाना होंगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *