नासा के वैज्ञानिकों सहित एक दर्जन से अधिक शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि 2024 YR4 नाम का एक क्षुद्रग्रह 2032 में चंद्रमा से टकरा सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस टक्कर की संभावना लगभग 4% बताई जा रही है। यह क्षुद्रग्रह लगभग 60 मीटर व्यास का है और यदि यह सचमुच चंद्रमा से टकराया तो वहां बड़ा क्रेटर (गड्ढा) बन सकता है। साथ ही, टक्कर से निकलने वाला मलबा (ejecta) पृथ्वी की कक्षा में घूम रहे उपग्रहों और अंतरिक्ष स्टेशनों के लिए खतरा बन सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल इस पर नज़र

रखीजा रही है और जल्दबाज़ी में किसी भी परमाणु विकल्प पर विचार नहीं किया जा रहा। वैज्ञानिकों के मुताबिक, पहले इसकी कक्षा की सटीक निगरानी और रास्ते में बदलाव के विकल्प पर काम करना ज़रूरी है। फिलहाल, नासा और अन्य एजेंसियां इस क्षुद्रग्रह की दिशा और रफ्तार पर लगातार नजर बनाए हुए हैं ताकि आने वाले वर्षों में किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके।

