अमेरिका से बड़ी आर्थिक खबर सामने आई है। फेडरल रिजर्व (US Fed) के अनुमानों के मुताबिक पॉलिसी रेट में 0.25% की कटौती का ऐलान किया है। ताजा कटौती के बाद अब अमेरिका में ब्याज दरें 3.75% से 4% के दायरे में आ गई हैं। इससे पहले सितंबर में भी फेड ने इतनी ही दर से ब्याज घटाई थी। फेडरल रिजर्व ने बयान में कहा है कि यह फैसला

अमेरिकी अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाए रखने और महंगाई को नियंत्रण में रखने की दिशा में उठाया गया कदम है।

