
दक्षिण कोरिया में हुई डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में कई अहम आर्थिक फैसले लिए गए हैं। दोनों नेताओं के बीच टैरिफ और व्यापार संतुलन को लेकर सहमति बनी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि चीन टैरिफ को 10% घटाकर 57% से 47% करने पर सहमत हुआ है। साथ ही चीन जल्द ही सोयाबीन की खरीद फिर से शुरू करेगा, जिससे अमेरिका के किसानों को राहत मिलेगी। ट्रंप ने बैठक को “शानदार और रचनात्मक” बताते हुए कहा कि इस बातचीत से अमेरिका-चीन व्यापार संबंधों में नई दिशा मिलेगी।

