पाकुड़ में पीएम जनमन व पीएम आवास योजना की प्रगति पर समीक्षा बैठक

पाकुड़ में पीएम जनमन व पीएम आवास योजना की प्रगति पर समीक्षा बैठक


उप विकास आयुक्त ने पीएम जनमन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण आवास योजनाओं की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया की अध्यक्षता में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक एवं खराब प्रदर्शन करने वाले पंचायतों के पंचायत सचिवों के साथ पीएम जनमन एवं प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। मौके पर जिला समन्वयक निभा कुमारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने दोनों योजनाओं के अंतर्गत लक्ष्यों की प्राप्ति, आवास निर्माण की प्रगति एवं लाभुकों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि खराब प्रदर्शन वाले पंचायतों में लंबित आवासों का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी लक्ष्यों को हासिल किया जाए। उप विकास आयुक्त ने कहा कि ये योजनाएँ गरीबों और वंचित परिवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। अतः सभी अधिकारी एवं कर्मचारी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करें, ताकि जिले में कोई भी पात्र परिवार आवास से वंचित न रह जाए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *