जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने SIR कार्य की प्रगति को लेकर की समीक्षात्मक बैठक जिला निर्वाचन सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सभी ईआरओ, एईआरओ, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में तीनों विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची मैपिंग कार्य की स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि पाकुड़ जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मैपिंग स्थिति संतोषजनक नहीं है। इस पर सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि मैपिंग कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा किया जाए तथा कल तक हर हाल में ईआरओ के माध्यम से एक्सेल

फॉर्मेट में रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य अत्यंत संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण है। अतः सभी पदाधिकारी गंभीरता, सटीकता और समयबद्धता के साथ कार्य करें, ताकि जिले में आगामी निर्वाचन प्रक्रिया के लिए मतदाता सूची पूर्ण रूप से अद्यतन और त्रुटिरहित तैयार की जा सके।

