चक्रवात ‘मोन्था’ बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से गुजरने के बाद ओडिशा के गंजम जिले के गोपालपुर बीच पर पहुंच गया। समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं और हवा की रफ्तार 80 से 100 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई है। IMD के अनुसार, ओडिशा के 8 जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है।

राज्य सरकार ने अब तक 11 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला है, जबकि 30 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। ODRF की 30 और NDRF की 5 टीमों को राहत कार्यों में तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बताया कि तूफान से अब तक दो लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि एहतियाती कदमों से नुकसान कम हुआ है।]

