तूफान ‘मेलिसा’ ने कैरेबियाई देशों में भारी तबाही मचाई है। जमैका, हैती और क्यूबा में तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हैती में आई बाढ़ से 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अब भी मलबे में फंसे हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, ला डिग्यू नदी का तटबंध टूटने से आसपास के इलाकों में पानी भर गया और कई

घर बह गए। बुधवार को जमैका और क्यूबा में भी तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया, जहां पेड़ उखड़ गए, बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और सड़कों पर जलभराव हो गया। राहत एजेंसियां प्रभावित इलाकों में बचाव और पुनर्वास कार्य में जुटी हैं, वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तूफान का असर अभी कुछ और दिनों तक बना रह सकता है।

