खैबर पख्तूनख्वा की पहाड़ियों में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने पाकिस्तानी सेना के काफिले पर IED बम से हमला किया, जिसमें 7 जवानों की मौत हो गई, इनमें एक कैप्टन रैंक के अधिकारी भी शामिल थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, TTP ने सड़क किनारे IED बम बिछाकर धमाका किया और उसके बाद ताबड़तोड़

फायरिंग शुरू कर दी। धमाके और गोलियों की आवाज़ से पूरा इलाका दहशत में आ गया। इस हमले से कुछ ही दिन पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान तालिबान के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही थी, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण हालात फिर बढ़ गए हैं

