चुनाव को लेकर कैमूर पुलिस ने चलाई विशेष अभियान के दौरान पूर्व के कई आपराधिक कांडों के आरोपी अजित यादव के घर गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी एक एक नाली एक दो नाली राइफल बरामद पाँच जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार।मामला चैनपुर थाना के रामगढ़ गांव का है। बताया जाता है कि अजित यादव पूर्व के कई आपराधिक मामलों में शामिल था जल्द ही जेल से रिहा हुआ था और गाँव मे हथियार लहराने की सूचना मिल रही थी जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घर पर छापेमारी किया तो अजीत यादव तो फरार हो गया पर उसका भाई सुजीत यादव गिरफ्तार हुआ है, यह वही अजित यादव है जिसपर कैमूर पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा हुआ था। वही भभुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी

मनोरंजन भारती ने बताया कि कैमूर जिले का 50 हजार का इनामी अजित यादव जो जल्द ही जेल से रिहा होकर घर आया था फिर गाँव में हथियार लहराने की सूचना मिल रही थी पुलिस ने छापेमारी किया तो अजित यादव तो फरार हो गया उसका भाई सुजीत यादव को गिरफ्तार किया घर से दो हथियार एक नाली एक और दो नाली एक और पाँच जिंदा कारतूस बरामद हुआ पुलिस अजित यादव को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

