
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से बड़ी खबर सामने आई है। नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी सुखदेव यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई है। घटना मंगलवार, 28 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे की है। जानकारी के अनुसार, कुशीनगर में तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सुखदेव यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वह जून में 20 साल की सजा काटने के बाद जेल से रिहा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

