अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया कि सोमवार को पूर्वी प्रशांत महासागर में अमेरिकी सेना ने संदिग्ध ड्रग तस्करी में शामिल चार नावों पर हमला किया। इस कार्रवाई में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को मेक्सिको ने जीवित बचाया। अमेरिकी सरकार के अनुसार, ये नावें ड्रग तस्करी में शामिल थीं। हालांकि, अब तक इस दावे के समर्थन में

कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक इस अभियान में कुल 57 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि वह मछुआरा था, और उसका ड्रग तस्करी से कोई संबंध नहीं था।

