“रघुनाथपुर में आरजेडी ने खानदानी अपराधी को बनाया प्रत्याशी”- CM योगी | 

“रघुनाथपुर में आरजेडी ने खानदानी अपराधी को बनाया प्रत्याशी”- CM योगी | 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा के दौरान आरजेडी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि रघुनाथपुर में आरजेडी ने जिस प्रत्याशी को मैदान में उतारा है, उसकी खानदानी आपराधिक पृष्ठभूमि किसी से छिपी नहीं है। योगी ने कहा, “यह प्रत्याशी न सिर्फ इस क्षेत्र में, बल्कि देश और दुनिया में अपनी आपराधिक गतिविधियों के लिए कुख्यात रहा है।”

मुख्यमंत्री ने जनता से अपील करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को समर्थन देना समाज और प्रदेश के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि जनता को अब तय करना है कि वे अपराधियों को बढ़ावा देंगी या विकास की राह चुनेंगी। योगी ने आरजेडी पर परिवारवाद और अपराधियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *