गोपालगंज, बिहार से एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने चुनावी सभा में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अगर वे गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में वास्तविक विकास देखना चाहते हैं, तो उन्हें एआईएमआईएम उम्मीदवार को जिताना होगा। ओवैसी ने कहा कि यहां अस्पताल तो है, लेकिन न डॉक्टर हैं और न ही दवाइयां उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि इलाके के युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं और बड़ी संख्या में रोज़गार की तलाश में राज्य से बाहर पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने मौजूदा जनप्रतिनिधियों पर निशाना

साधते हुए कहा कि गांवों में सड़कें तक नहीं बनी हैं, जबकि जनता हर चुनाव में वादों के भरोसे वोट देती रही है। ओवैसी ने लोगों से अपील की कि इस बार बदलाव लाने के लिए एआईएमआईएम उम्मीदवार को समर्थन दें ताकि क्षेत्र का विकास हो सके।

