रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी खराब सेहत को देखते हुए 6 महीने की अंतरिम जमानत मंजूर कर दी है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा की डिवीजन बेंच ने यह आदेश सुनाया। आसाराम इस समय एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं और उन्होंने स्वास्थ्य कारणों

का हवाला देते हुए रेगुलर जमानत की मांग की थी। अदालत ने फिलहाल यह राहत अस्थायी तौर पर दी है। बता दें, जनवरी में सुप्रीम कोर्ट ने भी आसाराम को मेडिकल ग्राउंड पर मार्च तक की अंतरिम जमानत दी थी, जब अदालत ने माना था कि उन्हें उम्र से जुड़ी कई बीमारियां हैं और वे दो बार हार्ट अटैक झेल चुके हैं। आसाराम को अगस्त 2013 में एक नाबालिग लड़की से रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद सूरत में दो बहनों से रेप के आरोप में भी उन पर केस दर्ज हुआ था।

