सीवान में CM योगी का निशाना – “फिर से जंगलराज मत आने दीजिए”

सीवान में CM योगी का निशाना – “फिर से जंगलराज मत आने दीजिए”

सीवान में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “इसी सिवान में एसिड उड़ेलने का काम हुआ था, याद रखिए उस दौर को जब बेटियों की सुरक्षा खतरे में थी। आज फिर वही ताकतें जंगलराज लाने की साजिश कर रही हैं। सिवान की जनता को तय करना है कि क्या वो फिर से अराजकता का दौर देखना चाहती है या विकास और सुरक्षा का रास्ता चुनना चाहती है।” योगी आदित्यनाथ ने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत किया है और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि अगर जनता ने गलती से भी गलत लोगों को मौका दिया, तो “सिवान में फिर से जंगलराज लौट आएगा।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *