WhatsApp अब अपने यूजर्स को फेसबुक जैसा नया फीचर देने जा रहा है। जल्द ही यूजर्स अपनी प्रोफाइल पर कवर फोटो लगा सकेंगे। यानी अब आप अपनी प्रोफाइल पिक्चर और स्टेटस के अलावा एक और जगह अपनी तस्वीरें दिखा पाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सएप बीटा वर्जन 2.25.32.2 पर इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है और जल्द इसका रोलआउट शुरू होगा। कवर फोटो फीचर के लिए यूजर्स को प्राइवेसी सेटिंग्स में जाकर यह चुनने का ऑप्शन मिलेगा कि इसे कौन देख सकता है — Everyone, My Contacts या Nobody। फेसबुक और LinkedIn की तरह ये कवर फोटो आपकी प्रोफाइल के सबसे ऊपर दिखाई देगी।

व्हाट्सएप का यह फीचर खास तौर पर यंग यूजर्स को आकर्षित करेगा जो अपने प्रोफाइल को पर्सनल टच देना पसंद करते हैं। शुरुआती चरण में यह फीचर एंड्रॉइड यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।

