पाकुड़ में कथित धर्मांतरण का वीडियो वायरल, जांच की मांग तेज

पाकुड़ में कथित धर्मांतरण का वीडियो वायरल, जांच की मांग तेज


इन दिनों पाकुड़ में धर्मांतरण का खेल खुलेआम रात के अंधेरे में खेला जा रहा है और वो भी जिला मुख्यालय में। इस मामले का विडियो सोशल मीडिया में सुर्खियों में है। विश्वस्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है कि पाकुड़ हरिणडांगा मध्य विद्यालय (पश्चिम) के पास किसी टीचर के द्वारा भोले भाले लड़कों को अपने जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है जिसका वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। इस विडियो में एक व्यक्ति के द्वारा कुछ लोगों के बीच कथित तौर पर मसीही समुदाय का प्रचार प्रसार करता हुआ देखा जा सकता है। पाकुड़ के समाजसेवी व आर टी आई कार्यकर्ता सुरेश अग्रवाल ने भी उक्त विडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। हालांकि इस मामले पर अभी तक प्रशासन की ओर सा ना तो कोई वक्तव्य आया है और ना ही किसी प्रकार का कोई प्रशासनिक कदम उठाया गया है।‌ गौरतलब हो कि पाकुड़ जिला एक सिमाई जिला है जहां पर सदियों से तमाम तरह की गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम दिया जाता रहा है, हालांकि उक्त प्रकरण के प्रकाश में आने के बाद आम जनता उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की टीम पर विश्वास कर रही है और उनका यह दावा है कि इस घटनाक्रम का भी पूर्णतया पर्दाफाश हो जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *