उपायुक्त मनीष कुमार ने ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ब्लड संग्रहण, भंडारण एवं रख रखाव की व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ब्लड बैंक कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि रक्तदान एवं रक्तसंचारण की प्रक्रिया पूर्णतः सुरक्षित, पारदर्शी एवं वैज्ञानिक मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि मरीज को किसी अन्य व्यक्ति का रक्त देने से पूर्व उसकी पूरी चिकित्सीय जांच अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी संक्रामक बीमारी से

ग्रसित व्यक्ति का रक्त उपयोग में न लाया जाए, क्योंकि इससे गंभीर स्वास्थ्य जोखिम उत्पन्न हो सकते हैं। उपायुक्त ने ब्लड बैंक परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परिसर हमेशा स्वच्छ, हवादार एवं संक्रमण मुक्त रहे। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक मानवता की सेवा का प्रतीक है इसलिए इस प्रक्रिया से जुड़ी हर इकाई को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

