वन विभाग की टीम ने विषधर सांप का किया रेस्क्यू

वन विभाग की टीम ने विषधर सांप का किया रेस्क्यू


पाकुड़ वन प्रक्षेत्र की रेस्क्यू टीम को कुमारपुर गांव के अशोक राजवंशी से सूचना मिली कि उनके घर में एक बड़ा रसैल वाइपर साँप घुस गया है। पाकुड़ वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी रामचन्द्र पासवान के निर्देश पर रेस्क्यू टीम तुरन्त मौके पर पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम द्वारा रसैल वाइपर साँप को सफलतापूर्वक रेस्क्यु कर लिया गया। यह साँप पाकुड़ वन प्रक्षेत्र में विगत दो वर्षों में पहली बार रेस्क्यू किया गया। इस प्रकार पाकुड़ वन प्रक्षेत्र की रेस्क्यू टीम ने किसी भी प्रकार की अनहोनी होने से पूरे गांव के लोगों को बचा लिया। उक्त विषैले रसैल वाइपर साँप को उसके प्राकृतिक वास स्थान जंगल में छोड़ दिया गया। यह रेस्क्यू ऑपरेशन वन्यजीव विशेषज्ञ अली जिबरान, साहेब मरांडी और ड्राइवर पप्पू सरकार द्वारा किया गया। अली जिब्रान ने बताया कि यह साँप अत्यधिक जहरीला होता है। किसी भी प्रकार के साँप के काटने पर तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंच कर उपचार कराएं। किसी भी प्रकार के घरेलू उपचार के चक्कर में न पड़ें। अन्यथा पीड़ित किसी भी अनहोनी का शिकार हो सकता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *