
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गन्ना किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुसार, अब अगैती प्रजाति के गन्ने का मूल्य ₹400 प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति का मूल्य ₹390 प्रति क्विंटल तय किया गया है। सरकार ने गन्ने के दाम में ₹30 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। इस फैसले से राज्य के किसानों को करीब ₹3000 करोड़ का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। योगी सरकार का यह कदम किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।

