हवाई द्वीप पर स्थित किलाउआ ज्वालामुखी में एक बार फिर जबरदस्त विस्फोट हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ज्वालामुखी दिसंबर से अब तक 34 बार फट चुका है। इस बार इसका विस्फोट इतना शक्तिशाली है कि लावा के फव्वारे 1300 से 1500 फीट तक ऊंचे उठ रहे हैं। वैज्ञानिकों ने बताया कि यह लावा ज्वालामुखी के नीचे मौजूद मैग्मा कक्षों से बाहर

निकल रहा है। इस बार ज्वालामुखी का आकार और लावा फव्वारे “शैतान के दो सींग” जैसे दिखाई दे रहे हैं, जो दुर्लभ प्राकृतिक घटना मानी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा पैटर्न पिछले 200 सालों में चौथी बार देखा गया है।

