
भारत की सबसे बड़ी कंपनी ड्रीम11 ने अब वैश्विक स्तर पर बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया और यूएई समेत 11 देशों में अपना प्लेटफॉर्म लॉन्च कर दिया है। दरअसल, भारत में हाल ही में ऑनलाइन मनी-बेस्ड गेमिंग पर सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बाद कंपनी के बिजनेस मॉडल को बड़ा झटका लगा था। नए नियम लागू होने के बाद ड्रीम11 की कमाई करीब 95% घट गई, जिसके चलते कंपनी ने अब विदेशी बाजारों पर फोकस करने का फैसला किया है।
