प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार नवंबर के पहले सप्ताह में 21वीं किस्त जारी कर सकती है। इस किस्त से देशभर के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को लाभ

मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह किस्त बिहार विधानसभा चुनाव (6 और 11 नवंबर) से ठीक पहले जारी की जा सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।
