भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 2 नवंबर 2025 को अपनी शक्तिशाली LVM3 रॉकेट के जरिए CMS-03 कम्यूनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च करने जा रहा है। यह मिशन LVM3 की 5वीं ऑपरेशनल फ्लाइट होगी। CMS-03 अब तक का भारत का सबसे भारी संचार उपग्रह होगा, जिसका वजन लगभग 4,400 किलोग्राम है।

यह उपग्रह देशभर में बेहतर संचार, टेलीकॉम और प्रसारण सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद करेगा। ISRO के वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह लॉन्च भारत की संचार क्षमताओं को नए स्तर पर पहुंचाने की दिशा में एक अहम कदम होगा।

