
कैरेबियन देशों में तूफान ‘मेलिसा’ ने भारी तबाही मचा दी है। यह तूफान जमैका के तट से 185 मील प्रति घंटा की रफ्तार से टकराया। संयुक्त राष्ट्र (UN) ने इसे सदी का सबसे ताकतवर तूफान बताया है। अब तक जमैका में 3, हैती में 3 और डोमिनिकन रिपब्लिक में 1 व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। तूफान के कारण व्यापक नुकसान हुआ है और पूरे क्षेत्र में आपात स्थिति घोषित की गई है। ‘मेलिसा’ कैटेगरी-5 हरिकेन में बदल गया है, जो तूफानों की सबसे खतरनाक श्रेणी होती है। एहतियातन क्यूबा में 6 लाख और जमैका में 28,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

