गाजा में इजराइली हवाई हमले, 30 से अधिक लोगों की मौत l 

गाजा में इजराइली हवाई हमले, 30 से अधिक लोगों की मौत l 

गाजा में लागू सीजफायर के बावजूद हालात फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। इजराइल ने मंगलवार को गाजा के कई इलाकों पर हवाई हमले किए, जिनमें 30 से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है। इजराइल का दावा है कि हमास ने पहले सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गाजा में तैनात उसके सैनिकों पर हमला किया, जिसके जवाब में यह कार्रवाई की गई। वहीं,

हमास ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि उसने सीजफायर का पूरा पालन किया है। हवाई हमलों में गाजा सिटी, खान यूनिस और बेत लहिया जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों को निशाना बनाया गया। स्थानीय अस्पतालों के मुताबिक, मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। गाजा सिटी के साबरा इलाके में एक मकान पर बमबारी में तीन महिलाओं सहित चार

लोगों की मौत हुई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *