दुकान आवंटन के खिलाफ स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के प्रशासक को सौंप ज्ञापन नगर परिषद के द्वारा सरकारी दुकानों को आवंटन में लापरवाही के खिलाफ स्थानीय लोगों, दुकानदारों ने नगर परिषद प्रशासक को आवेदन दिया। लोगो ने बताया कि जरूरतमंद को दुकान नहीं देकर पूंजीपति लोगो को दुकान आवंटन किया गया है जिनके द्वारा दुकानों को

भाड़े पर या बेचा गया है। वही इस मामले पर प्रशासक अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, इस पर जल्द पहल की जायेगी।

