पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था, जिसके बाद साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 194 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लगभग एक साल बाद टी20 टीम में लौटे पूर्व कप्तान बाबर आजम पर सबकी नजरें थीं, लेकिन वह मात्र दो गेंद खेलकर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। कॉर्बिन बॉश की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश

में बाबर का कैच रीजा हेंड्रिक्स ने लपक लिया। यह बाबर आजम के अंतरराष्ट्रीय करियर का 21वां डक था, जबकि टी20 में आठवां। बाबर के पास इस मैच में रोहित शर्मा का सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था, जो अब अगले मुकाबले तक टल गया है।

