छठ पूजा के पावन अवसर पर वैसे तो हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर परिषद की ओर से 26 व 27 अक्टूबर को मीट मछली जैसे मांसाहारी भोजन के बेचे जाने एवं ऐसे संबंधित होटलों व दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया था लेकिन इस आदेश का पालन कितना किया गया ये सीधे तौर पर इन तस्वीरों में देखा जा सकता है।

विडंबना यह कि ऐसे विभागीय आदेश का उल्लंघन सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं बल्कि जिला मुख्यालय स्थित उपायुक्त के आवासीय कार्यालय के पीछे स्थित बस स्टैंड के होटल के द्वारा किया गया। हालांकि जैसे ही इसकी सूचना नगर परिषद के प्रशासक को मीडिया के माध्यम से मिली, त्वरित रूप से उनकी टीम छापेमारी हेतु निकल पड़ी, पर एक अहम सवाल कि विभाग की ओर से निकाले गए आदेश के उल्लंघन की हिम्मत आखिर कैसे कोई कर सकता है।

