नागपुर में ‘यलगार मार्च’ पर अलर्ट, रामगिरी निवास की सुरक्षा कड़ी | 

नागपुर में ‘यलगार मार्च’ पर अलर्ट, रामगिरी निवास की सुरक्षा कड़ी | 

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और प्रहार संस्था के संस्थापक बच्चू कडू के नेतृत्व में किसानों का ‘यलगार मार्च’ नागपुर पहुंचने वाला है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नागपुर स्थित सरकारी निवास ‘रामगिरी’ की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मार्च अमरावती से शुरू होकर लगभग 150 किमी की दूरी तय कर जामठा तक पहुंच चुका है, जहां पुलिस ने किसानों को रोक लिया है। किसानों की प्रमुख मांगें — पूर्ण कर्जमाफी, उपज का हमी भाव और दिव्यांगों को ₹6000 मासिक मानधन हैं। बच्चू कडू ने कहा कि जब तक सरकार कर्जमाफी की घोषणा नहीं करती, वे पीछे नहीं हटेंगे।

नागपुर में करीब 1100 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं, एनसीपी नेता अनिल देशमुख ने शरद पवार गुट की ओर से किसानों को पूरा समर्थन दिया है। आंदोलन के चलते नागपुर-वर्धा रोड पर यातायात आंशिक रूप से बाधित हुआ है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *