
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र छपरा में आयोजित जनसभा में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के समर्थन में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। रैली में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पहुंचे तो लोगों में उन्हें देखने की होड़ मच गई। हजारों की संख्या में मौजूद भीड़ तेजस्वी यादव की एक झलक पाने को बेकाबू हो उठी। तेजस्वी यादव ने मंच से कहा कि बिहार में अब बदलाव तय है। उन्होंने खेसारी लाल यादव की तारीफ करते हुए कहा कि वे जनता के सच्चे प्रतिनिधि हैं और उनका राजनीति में आना नई सोच का प्रतीक है। खेसारी लाल यादव ने भी कहा कि वे जनता के विकास और युवाओं के भविष्य के लिए काम करना चाहते हैं। पूरा मैदान “तेजस्वी यादव ज़िंदाबाद” और “खेसारी लाल यादव अमर रहें” के नारों से गूंज उठा। रैली का नजारा किसी बड़े उत्सव से कम नहीं था।

