बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन ने आज अपना ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। इस मौके पर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि आज का दिन सिर्फ महागठबंधन के लिए नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लिए खास है। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ सरकार नहीं, बल्कि बिहार को बनाना है। तेजस्वी यादव ने कहा, “हमने जनता के सामने हमेशा अपना विजन रखा है। हमने प्रण लिया है कि बिहार को नंबर 1 बनाएंगे। ये सिर्फ दलों का नहीं, दिलों का संकल्प है। इन वादों को पूरा करने के लिए अगर हमें जान की बाजी भी

लगानी पड़े, तो लगा देंगे।” तेजस्वी यादव ने भरोसा जताया कि जब कोई बिहारी ठान लेता है, तो वह उसे पूरा कर दिखाता है। रैली स्थल पर मौजूद लोगों ने नारेबाजी कर तेजस्वी के इस विज़न का समर्थन किया।

