बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन ने आज अपना मेनिफेस्टो जारी किया। राजधानी पटना में आयोजित कार्यक्रम में गठबंधन के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मेनिफेस्टो जारी करते हुए नेताओं ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब बिहार को BJP-JDU के कुशासनराज से आज़ाद किया जाए। महागठबंधन ने वादा किया है कि सत्ता में आने पर

हर बिहारवासी को सम्मान, सुरक्षा, सुविधा और समान अवसर दिया जाएगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह घोषणापत्र नहीं, बल्कि जनता से किया गया वादा है — युवाओं को नौकरी, किसानों को उचित मूल्य और महिलाओं को सुरक्षा मिलेगी। कार्यक्रम में कांग्रेस, वामदल और आरजेडी के नेताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि बिहार में बदलाव की लहर चल पड़ी है, और जनता अब महागठबंधन के साथ है।

