तूफान मेलिसा में घुसी अमेरिकी वायुसेना – वायरल हुआ खौफनाक वीडियो

तूफान मेलिसा में घुसी अमेरिकी वायुसेना – वायरल हुआ खौफनाक वीडियो

अमेरिकी वायुसेना की “ह्यूरिकेन हंटर्स” टीम ने तूफान मेलिसा के बीचोंबीच उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। टीम ने जमैका की ओर बढ़ रहे इस खतरनाक चक्रवात के केंद्र में जाकर डेटा इकट्ठा किया, जिसका रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान कैसे तूफान की आंख में प्रवेश करता है — चारों ओर घने बादल और तेज हवाओं के बीच। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मेलिसा अब श्रेणी-5 का सुपर चक्रवात बन चुका है, जिसकी रफ्तार 280 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई है। यह 1851 के बाद से जमैका पर आने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान माना जा रहा है। फिलहाल अमेरिका पर इसके असर की संभावना नहीं है, लेकिन जमैका, हैती और डोमिनिकन गणराज्य में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *