दिल्ली में वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए क्लाउड सीडिंग प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। जानकारी के अनुसार, इस अभियान के लिए प्रयोग किया जाने वाला विशेष विमान उत्तर प्रदेश के कानपुर से उड़ान भर चुका है। विशेषज्ञों की टीम मौसम की अनुकूल स्थिति का इंतजार कर रही है ताकि राजधानी के ऊपर कृत्रिम वर्षा कराई जा सके। दिल्ली सरकार का

कहना है कि क्लाउड सीडिंग से प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी और वायु गुणवत्ता में सुधार होगा। यह पहली बार है जब दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण के लिए इस तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है।

