राजनीय महासंग्राम के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा, “जो अधिकारी अमित शाह के साथ मिल कर गड़बड़ करने की कोशिश करेगा उसको इतनी कड़ी सज़ा मिलेगी वो सोच नहीं सकते।

अमित शाह के चेलों और चमचों—बेईमानी का ‘ब’ भी दिमाग़ में मत लाना।” तेजस्वी ने स्पष्ट किया कि उनकी निगाहें चुनावी प्रक्रिया की हर गड़बड़ी पर टिकी हैं और वोटचोरी व बेईमानी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि अब संघर्ष “आर-पार” वाला होगा और जो भी नियमों को तोड़ेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गयी है और विपक्ष तथा प्रशासनिक अधिकारियों पर नजरें टिकी हुई हैं। तेजस्वी के समर्थन में उनकी पार्टी के कार्यकर्ता समेत आम जनमानस में भी तीव्र प्रतिक्रिया देखी जा रही है।

