तुर्किये के पश्चिमी इलाके बालिकेसिर प्रांत के सिंदिरगी जिले में सोमवार रात 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। यह जानकारी देश की आपदा और आपात प्रबंधन एजेंसी (AFAD) ने दी। भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 10:48 बजे आया और इसकी गहराई करीब 6 किलोमीटर बताई गई है। तेज झटके इस्तांबुल समेत आसपास के कई प्रांतों में महसूस किए गए।

फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। तुर्किये के उपराष्ट्रपति ने बताया कि AFAD और अन्य एजेंसियां प्रभावित इलाकों में राहत और निरीक्षण कार्य में जुटी हैं तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

