IMD अलर्ट: Cyclone Montha आज आंध्र प्रदेश तट से टकराने की संभावना

IMD अलर्ट: Cyclone Montha आज आंध्र प्रदेश तट से टकराने की संभावना

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ तेजी से आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह तूफान आज यानी 28 अक्टूबर की रात तक आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। इसके दौरान 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के पास तट को पार कर सकता है। इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। चक्रवात के खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *