जिला मुख्यालय के हरिणडांगा मंसूरी टोला स्थित बापू पुस्तकालय में मकताब दिण्यात का वार्षिक समारोह का आयोजब किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौलाना ख़अलीलूल रहमना ने शिरकत की, वहीं मजलिस का आगाज हाफ़िज़ इरशाद ने क़ुरान पाठ से किया। समारोह का उद्देश्य बयान करते हुए मौलाना रहमान ने कहा की मकताब दिनियत बच्चों मे इल्म की रोशनी हासिल करने का जरिया है, उन्होंने कहा कि इस्लाम मे इल्म का हासिल करना अनिवार्य है बगैर शिक्षा के इंसान और जानवर मे कोई फर्क नहीं रह जाता। अगर अपने मजहब को समझना है तो शिक्षा हसील करना जरुरी हैं।मकताब दिनियत इसी मकसद के लिए बनाया गया है ताकि बच्चे मकताब मे आकर दीन हदीस की शिक्षा हासिल करें।दिनियत एक ऐसी किताब है जो बच्चे को मुकम्मल इंसान बनाती है ताकि बच्चे दीन हदीस की रोशनी मे ज़िन्दगी गुजारें तब जाकर दुनिया और आँखेरात मे कामयाबी

मिलेंगी। उन्होंने लोगो से अपील की अपने बच्चों को मकताब दीनियत मे भेजे। समारोह मे मौलाना कुदुश साहब हाफ़िज़ और हाफ़िज़ मुमताज़र साहब ने समारोह का ख़िताब करते हुए लोगो से अपील की अपने बच्चो को दीन के साथ दुनिया की तालीम दें।मंच का संचालन मकताब के शिक्षक हाफ़िज़ सज्जाद ने की। मकताब की परीक्षा मे बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को इनाम से नवाज़ा गया और उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की गई। मोके पर इरशाद नाज़, आलमगीर अंसारी, ईमरान, शाहजहां, हाजी रशीद, अख्तर हुसैन समेत दर्जन लोग मौजूद थे।

