बाघमारा के स्थित हरीना सायर बाँध छठ घाट पर आस्था और उत्साह का संगम

बाघमारा के स्थित हरीना सायर बाँध छठ घाट पर आस्था और उत्साह का संगम

बाघमारा प्रखंड के हरीना सायर बाँध स्थित छठ घाट पर सेवन स्टार क्लब, दुमरा की ओर से माँ छठ मईया की पूजा विधिवत रीति-रिवाजों के साथ और हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में भव्य रूप से आयोजित की गई। पूरे परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मंत्रोच्चारण के साथ हुआ, जिसके पश्चात बाघमारा विधायक माननीय श्री शत्रुघ्न महतो ने छठ घाट का विधिवत उद्घाटन किया। विधायक ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक पर्व समाज में एकता, आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करते हैं। पूरे आयोजन की सफलता में सेवन स्टार क्लब के सभी सदस्यों का अहम योगदान रहा। उनके सहयोग, समर्पण और टीम भावना से यह कार्यक्रम भव्य और सफल बन सका। स्थानीय लोगों ने क्लब की इस पहल की प्रशंसा की और भविष्य में ऐसे धार्मिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने की अपील की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *