कहते हैं, अगर हौसला बुलंद हो तो कोई भी मंजिल नामुमकिन नहीं। इसका उदाहरण पेश किया है दिल्ली पुलिस की कॉन्स्टेबल सोनिका यादव ने। 7 महीने की प्रेग्नेंसी के बावजूद सोनिका ने आंध्र प्रदेश में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2025–26 में हिस्सा लिया और 145 किलो वजन उठाकर सबको चौंका दिया। जब वह प्रतियोगिता के मंच पर उतरीं तो किसी ने नहीं सोचा था कि वह इतिहास रचने वाली हैं। लेकिन अपने जज्बे और हिम्मत से उन्होंने न केवल मुकाबला पूरा किया बल्कि ब्रॉन्ज मेडल भी अपने नाम किया।

सोनिका यादव की इस उपलब्धि की हर ओर सराहना हो रही है। पुलिस विभाग से लेकर आम लोगों तक, सभी उनके साहस और समर्पण की प्रशंसा कर रहे हैं। सोनिका ने साबित कर दिया कि अगर आत्मविश्वास और जुनून हो, तो परिस्थितियाँ कभी भी रुकावट नहीं बन सकतीं।

