लखनऊ में छात्रा से मारपीट व छेड़खानी, FIR दर्ज न होने पर उठे सवाल | 

लखनऊ में छात्रा से मारपीट व छेड़खानी, FIR दर्ज न होने पर उठे सवाल | 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देवरिया की रहने वाली एक छात्रा के साथ शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ लोगों ने छात्रा के घर में जबरन घुसकर उसके साथ मारपीट की और छेड़खानी की। घटना के बाद पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक इस मामले में FIR तक दर्ज नहीं की गई है। राजधानी में हुई इस वारदात ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अक्सर मंचों से कहते हैं कि बेटियों के साथ बर्बरता करने वाले अपराधियों को “अगले चौराहे पर यमराज मिलेंगे”, लेकिन सवाल यह उठता है कि जब लखनऊ जैसी राजधानी में ही बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, तो बाकी प्रदेश की स्थिति क्या होगी? पीड़िता के लिए न्याय और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *