बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का नया बयान चर्चा में है। छठ पर्व के मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे न केवल आस्था के इस महापर्व में शामिल हों बल्कि अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य का भी पालन करें। तेजस्वी यादव ने कहा, “छठ में घर आए हैं तो ठेकुआ खाकर वापस मत चले जाइएगा, वोट देकर जाइएगा। आपके एक वोट से बिहार का भविष्य सँवर सकता है।” तेजस्वी यादव ने इस संदेश के जरिए लोगों से मतदान में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिहार

की जनता अगर एकजुट होकर मतदान करेगी तो प्रदेश में बदलाव संभव है। आरजेडी नेता का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और समर्थक इसे बिहार के भविष्य से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं विपक्ष ने इसे चुनावी अवसरवाद करार दिया है।

