रवि किशन पर भड़के खेसारी लाल यादव –“धर्म के नाम पर जोकरई चल रही है”

रवि किशन पर भड़के खेसारी लाल यादव –“धर्म के नाम पर जोकरई चल रही है”

भोजपुरी अभिनेता और राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने भाजपा सांसद रवि किशन पर तीखा हमला बोला है। एक जनसभा के दौरान उन्होंने कहा, “धर्म के नाम पर राजनीति की जा रही है, और उसपर योगी आदित्यनाथ जी भी हंस रहे हैं क्योंकि उन्हें भी लग रहा है कि ये जोकरई चल रहा है।” खेसारी ने रवि किशन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे जीते-जी जनता को कुछ नहीं देंगे, लेकिन मरने के बाद के उनके “प्रोसीजर” बहुत प्यारे होते हैं। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिस पर सियासी हलचल तेज हो गई है। राजद प्रत्याशी ने आगे कहा कि जनता को धर्म और जाति के नाम पर नहीं, विकास और रोजगार के मुद्दों पर फैसला लेना चाहिए। वहीं, भाजपा समर्थकों ने खेसारी के इस बयान को धार्मिक भावनाओं का अपमान बताते हुए कड़ी आलोचना की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *