पाक ड्रोन से 5 किलो हेरोइन बरामद, आरएसपुरा में BSF का सर्च ऑपरेशन |

पाक ड्रोन से 5 किलो हेरोइन बरामद, आरएसपुरा में BSF का सर्च ऑपरेशन |

जम्मू-कश्मीर के आरएसपुरा सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पाकिस्तान की ओर से मादक पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। सोमवार सुबह करीब छह बजे बीएसएफ जवानों ने भारतीय सीमा में एक पाकिस्तानी ड्रोन को मंडराते हुए देखा। इसके बाद तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान सीमा चौकी जतिंदर के पास दो बैग बरामद किए गए, जिनमें 10 पैकेट में भरी करीब 5.3 किलोग्राम हेरोइन मिली। बरामद नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 करोड़ रुपये आंकी गई है।

अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान ड्रोन के माध्यम से लगातार मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश कर रहा है, लेकिन बीएसएफ के सतर्क जवान हर प्रयास को नाकाम कर रहे हैं। बरामदगी के बाद इलाके में सघन तलाशी ली गई और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *