झरिया के MOCP Youth Club के सदस्यों ने छठ महापर्व के अवसर पर झरिया स्थित MOCP छठ घाट की साफ-सफाई कर सराहनीय उदाहरण पेश किया। क्लब के सदस्यों ने पूरे घाट परिसर की सफाई कर श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया। इस अवसर पर शैलेश कुमार, बीरू कुमार, गोलू कुमार, सातो भुइयां, प्रेम कुमार और बिरेंद्र यादव सहित अन्य सदस्यों ने सामूहिक रूप से योगदान दिया। सफाई कार्य के बाद क्लब के सदस्यों ने घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया। इस पहल का

उद्देश्य लोगों में स्वच्छता और सेवा भावना को बढ़ावा देना था। स्थानीय निवासियों ने MOCP Youth Club की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है तथा त्योहारों की पवित्रता और सामूहिकता की भावना और मजबूत होती है।

