सत्य सनातन संस्था की ओर से छठ घाट पर लगाया गया निःशुल्क सेवा शिविर

सत्य सनातन संस्था की ओर से छठ घाट पर लगाया गया निःशुल्क सेवा शिविर


लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सत्य सनातन संस्था की ओर काली भाषण पोखर पर संस्था के अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे की अध्यक्षता में निःशुल्क सेवा शिविर लगाया गया।इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच कच्चा दूध, गंगाजल, आम का पल्लव, दतवन, गोइठा आदि आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। संस्था के सचिव चंदन प्रकाश ने बताया कि संस्था पिछले सात वर्षों से लगातार इस प्रकार का सेवा कार्य होता आ रह है, ताकि अधिक से अधिक सनातनियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि आज के भागदौड़ के जीवन में धार्मिक आवश्यकताओं को पूरा करना कई बार कठिन हो जाता है। अक्सर श्रद्धालुओं को संध्या अर्घ्य या उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देते समय कच्चा दूध या गंगाजल उपलब्ध नहीं हो पाता। इसी को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा यह सेवा शिविर लगाया गया है।उन्होंने आगे कहा कि यदि समाज का सहयोग मिलता रहा, तो संस्था भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखेगी।मौके पर संस्था के अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे, संयुक्त सचिव अजय भगत, पुरोहित रोहित दास, विशाल कुमार भगत, राकेश सिंह सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *