अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। यह फैसला उन्होंने शुक्रवार को एक बेसबॉल मैच के दौरान टैरिफ विरोधी विज्ञापन देखने के बाद लिया। बताया जा रहा है कि इसी विज्ञापन को लेकर दो दिन पहले ट्रम्प ने कनाडा के साथ चल रही टैरिफ वार्ता भी रोक दी थी। विज्ञापन में पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के

बयान का जिक्र था, जिसमें उन्होंने कहा था कि टैरिफ हर अमेरिकी के लिए नुकसानदेह हैं। फिलहाल अमेरिका कनाडा पर 35% टैरिफ लगा चुका है, और नए ऐलान के बाद यह 45% तक पहुंच जाएगा। यह दर भारत और ब्राजील के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा मानी जा रही है।

