दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी नौसेना के दो विमान क्रैश

दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी नौसेना के दो विमान क्रैश

दक्षिण चीन सागर में रविवार को अमेरिकी नौसेना के दो अलग-अलग हवाई हादसे हुए। इनमें एक हेलिकॉप्टर और एक फाइटर जेट समुद्र में क्रैश हो गए। राहत की बात यह रही कि दोनों दुर्घटनाओं में सवार सभी पांच चालक दल के सदस्य सुरक्षित बचा लिए गए। अमेरिकी नौसेना ने बयान जारी कर बताया कि सभी की हालत स्थिर है और हादसों के कारणों की जांच जारी है। घटनाओं के समय मौसम सामान्य बताया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *